इस साल के सोनी फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड के फ़ाइनल में जाने वाली तस्वीरों का चयन किया जा चुका है. इस प्रतियोगिता के दो विभाग होंगें – एक अनुभवी फ़ोटोग्राफ़रों के लिए और दूसरा आम फ़ोटोग्राफ़रों के लिए. मटिया वक्का की इस तस्वीर को कला और संस्कृति श्रेणी के लिए चुना गया है. उन्होंने ये तस्वीर सार्डिना के बारबेजिया इलाक़े में ली थी.
निक रेडमैन की इस तस्वीर को ‘स्माइल’ श्रेणी में रखा गया. उन्होंने ये तस्वीर लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में खींची थी.‘स्पलिट सैकेंड’ श्रेणी में अलेसेन्ड्रो फ़ाल्को की तस्वीर को चुना गया है और इस तस्वीर को बाकी तस्वीरों के साथ लंदन के सोमरसेट हाउस में प्रदर्शित किया जाएगा.
‘ट्रैवल’ की श्रेणी में चुनी गई तस्वीरों में से एक ये तस्वीर पोलैंड के कर्ज़िस्टॉफ़ ब्रोव्को ने ली है. 26 अप्रैल को होने वाले अवार्ड समारोह में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगें. पेशेवर फ़ोटोग्राफ़रों के वर्ग में रेनन सेपेडा की तस्वीर है।