तस्वीरों में देखिए अन्ना के अनशन का मीडिया कवरेज

नई दिल्ली. रविवार को जंतर मंतर पर अन्ना हजारे के अनशन के अंग्रेजी अखबारों ने अहमियत नहीं दी है। सोमवार को यहां के किसी भी प्रमुख अंग्रेजी अखबार ने इस खबर को बतौर लीड प्रकाशित नहीं किया है।
'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने 'भ्रष्ट' नेताओं के खिलाफ जांच और मुकदमा चलाने की अन्ना की मांग को प्रमुखता दी है। अंदर के पन्नों पर अन्ना को मिले जनसमर्थन और जंतर मंतर के अन्य घटनाक्रम का ब्यौरा दिया गया है।
'हिंदुस्तान टाइम्स' ने भी इस खबर को फ्रंट पेज पर सिंगल कॉलम में ही जगह दी है। इस अखबार ने ओडिशा में एक इतालवी पर्यटक के माओवादियों के चंगुल से छूटने की खबर को पहली खबर बनाया है, जबकि सचिन के संन्यास नहीं लेने संबंधी बयान को दूसरी प्रमुख खबर के तौर पर छापा गया है।
'द हिंदू' ने अन्ना के अनशन की खबर को सेकंड लीड बनाया है। अखबार ने अन्ना की यूपीए को चेतावनी को प्रमुखता दी है।
'इंडियन एक्सप्रेस' ने अन्ना के अनशन की खबर को ज्यादा प्रमुखता नहीं दी है। अखबार ने फ्रंट पेज पर लोअर हाफ में डबल कॉलम खबर दी है।
MEDIA WATCH: अंग्रेजी मीडिया में अन्ना के अनशन को नहीं मिली अहमियत






