गीतिका का मोबाइल खोलेगा कांडा के राज़
नई दिल्ली.एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में गोपाल कांडा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को अदालत ने कांडा की रिमांड की मियाद 3 दिनों के लिए बढ़ा दी। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कांडा और गीतिका के बारे में जानने के लिए उन 4 मोबाइल फोन की तलाश तेज कर दी है, जिनका इस्तेमाल दोनों करत थे।
पुलिस को जिन मोबाइल फोन की तलाश है, उनमें से 3 मोबाइल फोन एमडीएलआर के कर्मचारियों के नाम से रजिस्टर्ड थे। लेकिन उनका इस्तेमाल कांडा करता था। वहीं, गीतिका भी एमडीएलआर कंपनी का एक मोबाइल फोन इस्तेमाल करती थी।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से ठीक पहले गीतिका ने वह फोन अपनी कंपनी वापस लौटा दिया था। मोबाइल फोन को बरामद कर पुलिस मैसेज, तस्वीरें और वीडियो हासिल करना चाहती है, ताकि कांडा के खिलाफ पुख्ता सुबूत हासिल किए जा सकें।
गोपाल कांडा को तीन दिन की पुलिस रिमांड
गीतिका से जबरन संबंध रखना चाहता था कांडा: पुलिस
सीसीटीवी में गीतिका को देख कर फिदा हुआ था कांडा
कांडा का कांड: तीन दिन बाद मुंह खोलेगी अंकिता
एक गीतिका ही नहीं, 20 महिलाओं पर कांडा ने बरसाई कृपा







