विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Pollution Board Notice To Baba Ramdev's Food Park

बंद होगी बाबा रामदेव की 'दुकान'? सरकार ने दिया फूड पार्क बंद करने का नोटिस

1 of 4 Photos
नई दिल्‍ली. केंद्र सरकार और कांग्रेस को कई बार मुसीबत में डाल चुके बाबा रामदेव की मु‍सीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उत्‍तराखंड  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उनके द्वारा संचालित हर्बल फूड पार्क को नोटिस भेजा है। आरोप है कि फूड पार्क द्वारा छोड़े जा रहे पानी में हानिकारक रसायन मिले हैं। यह पार्क हरिद्वार के पदार्था इलाके में है।
 
उत्‍तराखंड  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने सदस्य सचिव और जिला प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट में इंडस्ट्री को बंद कराने की सिफारिश करते हुए नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने किसानों के विरोध के बाद आठ फरवरी को हर्बल फूड पार्क से निकलने वाले गंदे पानी का सैंपल लिया था। गांववालों ने आरोप लगाया था कि फूड पार्क से रसायनिक पानी छोड़ा जा रहा है जो कई प्रकार की बीमारियां फैला रहा है। 
 
गुरुवार को आई सैंपल रिपोर्ट में पानी में बायोलॉजिकल आक्सीजन डिमांड (बीओडी) 210 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई, जबकि 30 से ज्यादा होने पर यह हानिकारक हो जाती है। वहीं गंदे पानी में केमिकल आक्सीजन डिमांड (सीओडी) की मात्रा 816 पाई गई, जबकि इसका मानक 350 है। ऐसे में बोर्ड ने बाबा रामदेव के फूड पार्क को कारण बताओ नोटिस देकर पूछा है कि पर्यावरण को इतना नुकसान पहुंचाने वाली इंडस्ट्री आखिर क्यों बंद न कर दी जाए? 
 
फूड पार्क के इंचार्ज रामभरत ने मीडिया को बताया कि फूड पार्क का निरीक्षण जिस दिन किया, उस दिन बारिश थी। ऐसे में कुछ पानी बाहर चला गया था।
 
15 फरवरी की खास खबरें

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment