नई दिल्ली.कर्नाटक विधानसभा में दो मंत्रियों के अश्लील वीडियो देखने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि ऐसे जन प्रतिनिधि देश के लिए खतरा हैं। अन्ना ने कहा, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि कर्नाटक के दो मंत्री विधानसभा के अंदर अश्लील फिल्म देख रहे थे। अधिक दुख की बात यह है कि उस समय सदन की कार्यवाही चल रही थी।
अन्ना ने यह भी कहा कि इन्हें विधानसभा से तो तत्काल बर्खास्त करना ही चाहिए, जेल भी भेजना चाहिए। अन्ना ने कहा, आज हर पार्टी में ऐसे लोग हैं। ऐसे लोगों को टिकट देने की होड़ हर पार्टी में लगी है जो संसद और विधानसभा को गंदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से आज देश का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
इन मंत्रियों में एक तो महिला और बाल कल्याम मंत्री है। अन्ना ने बयान जारी कर कहा कि विधानसभा में मंत्रियों का ऐसा दूषित आचरण संविधान का अपमान है। जिस मंदिर में बैठकर नेताओं के देश के विकास के बारे में सोचना चाहिए वहां वो ऐसी हरकतें कर रहे हैं।