कोलकाता। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल में खाद्यान्न आपूर्ति में सुधार कर महंगाई पर काबू पाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयासों की सोमवार को प्रशंसा की।
यहां एक कार्यक्रम में मुखर्जी ने कहा, "आपूर्ति में बाधा के कारण हम पर महंगाई का दबाव रहा। मैं समझता हूं कि आपूर्ति की बाधा दूर कर राज्य सकार ने अत्यंत रचनात्मक और सकारात्मक भूमिका निभाई है. पश्चिम बंगाल की तरह कुछ अन्य राज्यों को भी ऐसे ही कदम उठाने होंगे।"
उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ने स्वयं हस्तक्षेप किया. परिणामस्वरूप आपूर्ति की बाधाएं कुछ हद तक दूर हो गई हैं और अधिक आपूर्ति की संभावना बनी है।" मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्यान्न की आपूर्ति में सुधार के लिए कई उपाय किए हैं।