नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को जम्मू हवाई अड्डे पर करीब घंटे तक हिरासत में रखा और उसके बाद उन्हें बेरंग वापस लौटा दिया। जबकि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं तोगड़िया ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई को अपने मूलाधिकारों का हनन बताया है।
उनका कहना था कि जम्मू-कश्मीर सरकार की उनके खिलाफ साजिश है। सरकार नहीं चाहती है कि वह डर के साए में यहां जी रहे हिंदुओं के लिए आवाज उठाएं। उनका कहना है कि इससे पहले भी वह कई बार यहां आ चुके हैं। तब उन्हें किसी ने नहीं रोका तो अब ऐसा क्यों? उन्होंने कहा, 'मेरी वजह से कभी कानून व्यवस्था में कोई व्यवधान नहीं आया तो आज मेरे साथ ऐसा क्यों किया गया है।'