नागपुर के सातारा स्थित एक स्कूल में छात्रा के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। रेप का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि खुद उसका टीचर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार सातारा स्थित शाहूनगरी के प्राथमिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय एक छात्रा के साथ उसके टीचर ने मुंह काला किया और फरार हो गया। छात्रा क्लास रूम में अकेली थी।