मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोचिंग पढ़कर वापस घर जा रही आठवीं की एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। मामले में उसकी मुंहबोली मौसी के शामिल होने की बात कही जा रही है।
घटना मंगलवार की है। आरोप लगाया गया है कि पीड़ित छात्रा की मुंहबोली मौसी पिंकी बहलाकर उसे अपने घर ले गई, जहां उसके देवर राम सेवक ने छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि उसकी चीखें किसी को सुनाई न दें, इसके लिए डेक की आवाज तेज कर दी गई। उस दिन उसके पिता घर से बाहर थे। इसलिए मामला देर से पुलिस के पास आया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मुंहबोली मौसी पिंकी और उसके देवर रामसेवक के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है।