विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> President Addressing To The Nation

राष्ट्रपति संबोधनः दामिनी और एलओसी का मुद्दा उठा

1 of 2 Photos
64वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के संबोधित राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण में दिल्ली गैंगरेप और एलओसी का मुद्दा छाया रहा। उन्होंने भारतीय समाज में लैंगिक समानता को जरूरी बताया। राष्ट्रपति का कहना था कि बाबा साहब अंबेडकर और जवाहर लाल नेहरू की शुरुआत के बाद हमने इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। लेकिन सरकार और नागरिकों को आगे भी मिल-जुलकर काम करना होगा। राष्ट्रपति ने कहा, हम आज के समय समय में लैंगिक समानता के राष्ट्रीय दायित्व से नहीं बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह मुश्किल समय में देश को संबोधित कर रहे हैं जब विकासशील देश की प्रतीक एक युवती देश की राजधानी में गैंगरेप का शिकार हो गई। हमने एक सपना खो दिया है। ऐसे में हमारे युवा स्तब्ध और नाराज हैं तो हम उन्हें दोष नहीं दे सकते हैं। हम महिला के साथ अत्याचार कर अपनी सभ्यता को दागदार कर रहे हैं। 
प्रणब मुखर्जी ने कहा कि एलओसी पर दो पड़ोसी देशों में मतभेद और तनाव हो सकते हैं। हम हमेशा दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाने को तैयार हैं लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए बाजार की अर्थव्यवस्था की कमियों को समझने पर जोर दिया। राष्ट्रपति का कहना था कि हमारी नीतियों का फायदा गांवों, स्कूलों, अस्पतालों के तौर पर दिखाई देना चाहिए वरना नक्सलवाद देश में और फैल सकता है। उन्होंने शिक्षा में निवेश के जरिए इसका प्रसार करने और इससे लोगों का समाजिक और आर्थिक स्तर उठाने की जरूरत बताई। सभी लोगों तक शिक्षा पहुंचनी जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले दस सालों में 60 सालों से ज्यादा बदलाव आएगा। 

आगे पढ़िए मेट्रो के कौन से दस स्टेशन रहेंगे बंद-

 

25 जनवरी 2013 की खास खबरें

धर्मशाला में खिलाडि़यों ने खाई ट्राउट मछली, गंभीर को टीम से बाहर निकालने की मांग

राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश

सलमान और धोनी को पछाड़ नंबर 1 बने शाहरुख खान  

नाबालिग हैवान के लिए हर हाल में मौत चाहती हैं 'दामिनी' की मां 

उत्तर कोरिया की धमकी- परमाणु हमले के लिए तैयार रहे अमेरिका

 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment