विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Prime Minister Salary 30 Thousand More Than His Advisor

प्रधानमंत्री की तनख्वाह सलाहकार से सिर्फ 30 हजार रुपए अधिक

bhaskar news | Jun 30, 2012, 10:04AM IST
 
 


नई दिल्ली. प्रधानमंत्री की तनख्वाह उनके मीडिया सलाहकार से महज 30 हजार रुपए अधिक है। प्रधानमंत्री को हर माह मिलते हैं 1.60 लाख रुपए तो पंकज पचौरी (मीडिया सलाहकार) की सैलरी है 1.30 लाख। प्रधानमंत्री कार्यालय ने डॉ. मनमोहन सिंह समेत अपने सभी कर्मचारियों की आमदनी की जानकारी आम कर दी है। इसका हवाला राजकाज में पारदर्शिता का दिया है।
 
पीएमओ में कुल 404 कर्मचारी-अधिकारी हैं। पीएमओ वेबसाइट पर सभी की तनख्वाह की सूची जारी की गई है।  इनमें से तीन कर्मचारियों की संपत्ति का आंकड़ा भी सार्वजनिक किया गया है।




सात साल से पीएमओ में काम कर रहे ओएसडी मुथु कुमार की सैलरी 1.44 लाख रुपए है। जबकि प्रधानमंत्री के विशेष दूत एसके लांबा की 1.13 लाख रुपए। हलांकि इनकी संपत्ति का खुलासा नहीं किया गया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) की धारा 4 (अपनी ओर से सूचनाएं जारी करना) के तहत ऐसा किया गया है।








 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment