'प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद ही चल सकेगी संसंद की कार्यवाही'
Danikbhaskar.com
| Sep 01, 2012, 16:40PM IST
भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि पार्टी इस मामले पर संसद में चर्चा के पक्ष में है, लेकिन सरकार चर्चा की आड में इस बडे घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार को अपनी जेबें भरने से रोकने का काम कर रही हैए उन्होंने आवंटित कोयला ब्लॉकों में से 142 का आवंटन रद्द करके उन्हें टूजी स्पेक्ट्रम मामले की तर्ज पर सही कीमत पर आवंटित करने की मांग की।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के पास सरकार में बने रहने के लिए पर्याप्त बहुमत होने संबंधी प्रधानमंत्नी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रूडी ने कहा कि अगर उनके पास शासन करने के लिये जनाधार है तो भाजपा के पास भी उस पर नजर रखने का जनाधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले को पूरे देश की जनता के समक्ष लेकर जाएगी और इस मामले में अंतिम फैसला जनता ही लेगी।






