Home >> National >> Latest News >> National >> Prince Charles' Wife Camilla In Bangalore For Holistic Healing
इलाज कराने बेंगलुरू पहुंचे प्रिंस चार्ल्स और कैमिला
एजेंसी
| Oct 29, 2012, 07:23AM IST

सूत्रों के अनुसार सौक्या होलिस्टिक हेल्थ सेंटर इन व्हाइटफील्ड के प्रमुख डॉ. इस्साक मथाई ब्रिटेन के राजशाही परिवार के इन सदस्यों का उपचार करेंगे। सौक्या उपचार केंद्र में आयुर्वेद, प्राकृतिक, होम्योपैथ, योग और अन्य पद्धतियों से उपचार किया जाता है।
सौक्या उपचार केंद्र में 70 देशों से अधिक मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। यह केंद्र लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से संचालित किया जाता है।
सूत्रों के अनुसार राजशाही परिवार यहां एक सप्ताह तक शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों का ही लुत्फ उठाएंगे। डॉ. मथाई ब्रिटेन के राजशाही परिवार के 2010 से स्वास्थ्य सलाहकार हैं। सौक्या केंद्र में आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, योग व अन्य चिकित्सा पद्धतियों से उपचार किया जाता है।






