Home >> National >> Latest News >> National >> Prince Charles' Wife Camilla In Bangalore For Holistic Healing
इलाज कराने बेंगलुरू पहुंचे प्रिंस चार्ल्स और कैमिला
एजेंसी | Oct 29, 2012, 07:23AM IST

बेंगलुरू। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार के लिए एक सप्ताह के प्रवास पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार सौक्या होलिस्टिक हेल्थ सेंटर इन व्हाइटफील्ड के प्रमुख डॉ. इस्साक मथाई ब्रिटेन के राजशाही परिवार के इन सदस्यों का उपचार करेंगे। सौक्या उपचार केंद्र में आयुर्वेद, प्राकृतिक, होम्योपैथ, योग और अन्य पद्धतियों से उपचार किया जाता है।
सौक्या उपचार केंद्र में 70 देशों से अधिक मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। यह केंद्र लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ मेडिसिन के सहयोग से संचालित किया जाता है।
सूत्रों के अनुसार राजशाही परिवार यहां एक सप्ताह तक शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों का ही लुत्फ उठाएंगे। डॉ. मथाई ब्रिटेन के राजशाही परिवार के 2010 से स्वास्थ्य सलाहकार हैं। सौक्या केंद्र में आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, होम्योपैथी, योग व अन्य चिकित्सा पद्धतियों से उपचार किया जाता है।







