भारत विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों का देश हैं। यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हर किसी में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर होती है। रिक्शे वाले से लेकर सब्जी बेंचने वालों तक हर कोई कलाकार है। जी हां, यदि विश्वास ना हो तो इस वीडियो को जरूर देख लें।
इस वीडियो में प्रस्तुती दे रहे प्रिंस डांस ग्रुप का हर सदस्य उस तबके से आता है जिसे समाज नीची दृष्टी से देखता है। इस ग्रुप में सब्जी और दूध बेंचकर, रिक्शा चलाकर, जूते पॉलिश कर अपनी आजीविका चलाने वाले लोग शामिल हैं। उड़ीसा के बहरामपुर की इस टीम ने टी. कृष्ण मोहन रेड्डी के नेतृत्व में एक रियलिटी शो जीता था। इसी के बाद से यह ग्रुप सुर्खियों में आया।
वीडियो (साभार कलर्स टीवी) में देखिए इस हैरतअंगेज प्रदर्शन को...