विज्ञापन
 
Home >> National >> In Depth >> Priyanka Gandhi's Roll In 2014 Election

राहुल की भूमिका तय नहीं, प्रियंका सक्रिय

दैनिकभास्‍कर डॉट कॉम | Aug 04, 2012, 13:56PM IST
 
 


नई दिल्ली. कांग्रेस के सांसद और महासचिव राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका ज़्यादा बड़ी होगी या नहीं यह अब भी साफ नहीं है। लेकिन राहुल की बहन और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी के राजनीति में ज़्यादा सक्रिय होने के संकेत साफ हो गए हैं। प्रियंका गांधी हर बुधवार को राय बरेली के लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के लोगों से दिल्ली में मुलाकात करेंगी। यह ऐलान टीम अन्‍ना के राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा के अगले ही दिन किया गया है।
माना जा रहा है कि सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को ज़्यादा समय नहीं दे पा रही हैं। इसी की भरपाई करने के लिए प्रियंका को रायबरेली के लोगों से मिलने और उनका दुख दर्द समझने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान काफी समय बिताया था और पार्टी का जमकर प्रचार किया था। लेकिन कांग्रेस को राबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में एक सीट को छोड़कर सब पर हार का मुंह देखना पड़ा था। प्रियंका ने 2009 के आम चुनावों में कांग्रेस के लिए अमेठी, रायबरेली में प्रचार किया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'यह थोड़ा भ्रम में डालने वाली बात है। काफी राहुल गांधी की बात (राजनीति में और अधिक सक्रिय होने की) आती है तो कभी प्रियंका की बात। अगर मीडिया कांग्रेस से स्पष्टीकरण ले तो फिर हम लोग अपनी राय दे सकते हैं।'

हीरो से 'विलेन' बने अन्ना, फूंका गया पुतला
'मैं तैयार, अब सोनिया-मनमोहन लें फैसला'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment