PHOTOS: स्वामी नित्यानंद को भारी पड़ सकती है अपनी करतूत

बेंगलुरू. बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे विवादास्पद धर्मगुरु स्वामी नित्यानंद से बेंगलुरू स्थित उनका आश्रम लिया जा सकता है। कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को यह संकेत दिए।
कानून मंत्री एस. सुरेश कुमार ने धारवाड़ मेंकहा, "सरकार आश्रम में आपत्तिजनक गतिविधियां होने के आरोपों को देखते हुए इस पर नियंत्रण स्थापित करने एवं प्रशासक नियुक्त करने पर विचार कर रही है।"
यह आश्रम बेंगलुरू से 35 किमी दूर बिडाडी में 29 एकड़ में फैला है। बलात्कार सहित कई आरोपों का सामना कर रहे नित्यानंद पर कई महिलाओं ने कन्नड़ टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। यह वीडियो तीन दिन पहले से प्रसारित हुआ है।
तस्वीरों में देखिए स्वामी नित्य़ानंद के कारनामें...
रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद का सर्च वारंट जारी, मठ पर भी कब्जा करेगी सरकार!
महिलाओं के अलावा पुरूष के साथ भी सेक्स करते थे नित्यानंद!
कुछ ऐसे होती है रेव पार्टी, यूं चढ़ता है शराब और शबाब का नशा






