नई दिल्ली. भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे, देश के गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और राज्यसभा में उपसभापति पीजे कुरियन के देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध हो रहा है। राजपक्षे के विरोध की अगुवाई डीएमके कर रही है तो बीजेपी ने देश के कई हिस्सों में सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया है। वहीं सूर्यानेल्ली रेप में आरोपी और कांग्रेसी नेता कुरियन का विरोध भी बढ़ गया है। लेकिन कांग्रेस अपने नेता के बचाव में आई है और कुरियन ने भी खुद को पाक साफ बताया है। इसी मामले में सीपीएम नेता ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन हामिद अंसारी से मिलकर उन्हें मेमोरेंडम सौंपा।
राजपक्षे पर डीएमके ने तमिलों की भाषा, संस्कृति खत्म करने का आरोप लगाया है। उनके विरोध में डीएमके समर्थक दिल्ली, चेन्नई से लेकर हैदराबाद तक कई जगहों पर विरोध कर रहे हैं। वहीं बीजेपी गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को छूट देने के मूड में नहीं है। शिंदे के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब बीजेपी ने 20 फरवरी को पीएम हाउस घेरने की बात कही है। वहीं 17 साल पुराने सूर्यानेल्ली गैंगरेप के मामले ने राज्यसभा में उपसभापति पीजे कुरियन का पीछा नहीं छोड़ा है। सुप्रीम कोर्ट के केरल हाईकोर्ट से इस मामले को दोबारा देखने के बाद उन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है। पद छोड़ने की मांग राजनेता ही नहीं लोग सड़क पर उतर कर भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
पहले कार्यकाल में राजनाथ ने आडवाणी से लिया था बदला
EXCLUSIVE:सिमी ने कांग्रेस को बताया आरएसएस से ज्यादा खतरनाक
INSIDE STORY: भाई की मदद के लिए गुपचुप जयपुर पहुंच गई थीं प्रियंका
राहुल गांधी ने पहली बार दुनिया को बताईं निजी जिंदगी की ये 5 बातें