विज्ञापन
 
Home >> Politics >> Aaj Ki Raajniti >> Rahul Gandhi Will Visit Odisha Today

जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की शुरुआत ओडिशा से करेंगे राहुल

अमित मिश्रा | Feb 18, 2013, 14:51PM IST
 
 

 
नई दिल्ली. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने के संकल्प की शुरुआत ओडिशा के संभलपुर से करने जा रहे हैं। वे सोमवार को संभलपुर में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ विधायकों, सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वे पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। फिर मंगलवार को वे कटक में कांग्रेस प्रतिनिधियों से मिलेंगे। 
 
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जयपुर चिंतन शिविर में ही संकल्प जताया था कि वे हर प्रदेश के जमीनी कार्यकर्ताओं खासकर पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों को मुख्यधारा से जोड़ना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल पहले चरण में गैर-कांग्रेस शासित प्रदेशों के जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। ओडिशा के बाद वे छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक का दौरा कर सकते हैं। 
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment