PICS: राहुल गांधी की ये चंद समस्या जिससे नहीं होते हैं सफल

नई दिल्ली.कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को आज बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का ऐलान किया जा सकता है। सोनिया गांधी कल रायबरेली जा रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि राहुल को आज ही कांग्रेस में नंबर 2 की कुर्सी सौंप दी जाए। यदि ऐसा होता है तो कांग्रेस के सभी महासचिव राहुल को रिपोर्ट करेंगे।
आखिर राहुल गांधी में ऐसा क्या है, जो उन्हें राहुल गांधी बनाता है। 42 साल का यह युवा नेता उस वंश को आगे बढ़ाने वाली पीढ़ी से आते हैं, जिसने आजाद भारत पर सबसे अधिक राज किया। वर्ष 2014 के लिए कांग्रेस के सबसे योग्य और काबिल प्रधानमंत्री पद के दावेदार। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में उन्हें पार्टी में वाइस प्रेसीडेंट जैसी नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राहुल गांधी को प्रमोट करने की थ्योरी कांग्रेस में एक बार फिर से उफान पर है। पार्टी की अध्यक्ष और मां के बाद वही पार्टी की नैया पार करने वाले इकलौते नेता हैं। अब वक्त आ गया है कि वह वर्ष 2014 के चुनाव से पहले एक नेता के तौर पर अपना जादू दिखाएं। इसमें राहुल जितनी देरी करेंगे, उनकी मुसीबत उतनी ही बढ़ती जाएगी। खासतौर से जिस गति से युवा नेता राजनीति में आ रहे हैं, वह राहुल की मुसीबत बढ़ा सकते हैं। चलिए आगे तस्वीरों के जरिए हम बताते हैं कि राहुल गांधी को क्या-क्या मुश्किल का सामना पड़ सकता है।






