विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rahul's Exit Will Be A 'good Thing For Democracy', Historian Ramachandra Guha Says

कोई दूसरा काम-धंधा खोज लें राहुल : गुहा

dainikbhaskar.com | Dec 18, 2012, 12:30PM IST
 
 

 
राहुल गांधी एक औसत दर्जे के आदमी हैं। उनके पास अपने कोई विचार नहीं हैं। कड़ी मेहनत और संघर्ष करना भी उनके बस की बात नहीं है। उन्हें अपने लिए कोई दूसरा काम धंधा खोज लेना चाहिए। यह कहना है जाने?माने इतिहासकार और राजनीतिक विश्लेषक रामचंद्र गुहा का। उनका मानना है कि नेतागीरी कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी के बस की बात नहीं है। कॉलमिस्ट विवेक कौल को दिए गए एक इंटरव्यू में गुहा ने ये बातें कहीं। 
 
शास्‍त्री की तारीफ की 
 
गुहा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक महान नेता थे। अगर वह 5?10 साल और जीते तो आज भारत में भ्रष्टाचार और अनैतिकता का स्तर इतना ऊंचा नहीं होता। उन्होंने ही देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया था। हालांकि, इसके लिए सारी वाहवाही इंदिरा बटोर कर ले गईं। गुहा का मानना है कि शास्त्री नेहरू के मुकाबले डिफेंस और मिलिट्री से जुड़े मामलों में कहीं ज्यादा फोकस्ड थे। 
 
'आप' के नेताओं का फिलहाल चुनाव में उतरना मूर्खता 
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी लड़ाई के बारे में अपना मत रखते हुए उन्होंने कहा कि 2011 में शुरू हुई यह मुहिम न सिर्फ भारतीय समाज के लिए, बल्कि नेताओं के लिए भी एक वेकअप कॉल थी। हालांकि, इस मूवमेंट से जुड़े लोगों को टीवी पर नजर आने की जगह जड़ों में जाकर काम करना चाहिए और अपना जनाधार मजबूत करना चाहिए। 'आप' के नेताओं को जमीन से शुरू करना है। यहां तक कि आगामी लोकसभा चुनावों में फिलहाल भाग लेना मूर्खता होगी। 
 
सोनिया के बाद इस परिवार में कुछ नहीं बचेगा 
 
गांधी परिवार के मामले में उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने कहा कि नेहरू?गांधी परिवार को सिर्फ गांधी परिवार कहा जाना चाहिए, क्योंकि यह वंश इंदिरा गांधी से शुरू हुआ न कि नेहरू से। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से यह परिवार अब खात्मे की तरफ है। हर जनरेशन के साथ इनका प्रभुत्व घटता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी भी काफी कर्मठ हैं। मन लगाकर काम करती हैं, लेकिन उनके बाद इस परिवार में कुछ नहीं बचेगा। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment