रेलवे ने शिपिंग कंपनी से मांगा डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा
एजेंसी
| Jan 16, 2013, 10:04AM IST

रामेश्वरम (तमिलनाडु). रेलवे ने उस बजरे के मालिकों से डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है जिसने एक दूसरे नौसैनिक जहाज से बार खींचते समय एक सदी पुराने रेलवे पुल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। रेलवे पुल को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में बजरे की कोलकाता स्थित स्वामी कंपनी कॉरपोरेट शिपिंग कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ मंडपम तटीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है।
दक्षिण रेलवे के मदुरै मंडल के मुख्य इंजीनियर शिवरमण ने कहा कि मुआवजा मिलने के बाद ही जहाज को वहां से जाने की इजाजत दी जाएगी। गौरतलब है कि 13 जनवरी को जहाज, रेल पुल से टकराया था। जहाज समुद्र जल में मुड़ गया और ब्रिटिश काल में बने इस पुल से टकरा गया।






