PHOTOS: कहीं आफत तो कहीं राहत बनकर बरसे बादल
नई दिल्ली. जुलाई में देश के ज़्यादातर हिस्सों में बहुत ही कम बारिश हुई। जिसके बाद सूखे की आशंका बढ़ गई थी। लेकिन अगस्त और सितंबर में हुई मॉनसूनी बारिश ने सूखे की सारी आशंकाएं खत्म कर दी हैं। सामान्य तौर पर होने वाली मॉनसूनी बारिश और इस साल हुई बारिश में अब फर्क 10 फीसदी से भी कम हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों को मुताबिक शुक्रवार को यह आंकड़ा 9 फीसदी हो गया।
बीते 1 अगस्त को यह आंकड़ा 19 फीसदी पहुंच गया था और सूखे की आशंका बढ़ गई थी। 30 अगस्त से 5 सितंबर के बीच सीजन की सबसे अच्छी बारिश का ही नतीजा है कि देश के 64 फीसदी हिस्से में सामान्य या सामान्य से ज़्यादा बारिश हुई है। देश के अन्य हिस्सों में सामान्य तौर पर होने वाली बारिश से 20 फीसदी कम बारिश हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगस्त में सामान्य तौर पर होने वाली बारिश से 1 फीसदी ज़्यादा बारिश हुई है। जबकि जुलाई में यह आंकड़ा सामान्य से 13 फीसदी कम था। लेकिन बारिश ने सिर्फ राहत ही नहीं दी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में यह मुसीबत (देखें तस्वीरें) का सबब भी बनी है।
आगे की तस्वीरों में देखें, बारिश और उसके बाद कहां कैसे हैं हालात:
(तस्वीर: राजस्थान के डूंगरपुर में मोरन नदी में उफान से सागवाड़ लियाकोट मार्ग रुक गया)
बारिश से एमपी और गुजरात में भारी तबाही







