श्रीनगर में बर्फबारी ने ली दो जवानों की जान? एलओसी पर अलर्ट
dainikbhaskar.com
| Jan 18, 2013, 19:40PM IST
सरकार ने जहां महंगाई की मार दी है, वहीं जनता को सर्दी की मार भी झेलनी पड़ रही है। तीसरे भारत-इंग्लैंड वनडे के लिए पूरी तरह तैयार रांची में भले ही मौसम का मिजाज अभी बिगड़ा नहीं हो, लेकिन कांग्रेस के चिंतन शिविर के लिए तैयार जयपुर में मौसम का हाल बुरा है। जयपुर ही नहीं, बल्कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड फिर जोर पकड़ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से गुरुवार को जम्मू कश्मीर में ताजा हिमपात हुआ। वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हुई। कई जगह ओले भी पड़े। राजस्थान में जयपुर, शेखावाटी क्षेत्र में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना और नई दिल्ली में बारिश के साथ ओले गिरे। (देखिए, दुनिया भर में नजारे अजब गजब)
कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में भूस्खलन की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सेना के दो जवान मारे गए हैं। ये जवान नौगाम सेक्टर में एलओसी के समीप पदम पोस्ट पर तैनात थे। सेना के प्रवक्ता कर्नल बी पांडेय ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से हादसे की असल वजह का पता नहीं चल सका है। मौके पर सेना का हेलीकॉप्टर भेजा गया था लेकिन खराब मौसम की वजह से लैंड नहीं कर सका। जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी समेत पीर पंजाल के ऊंचे पर्वतों पर बर्फबारी जारी है। श्रीनगर में बर्फ की मोटी परत जम गई है। गुरुवार को काजीकुंड में 6.2 मिलीमीटर हिमपात हुआ। यहां मौसम विभाग ने और बर्फबारी की संभावना जताई है। स्थानीय प्रशासन और सेना ने एलओसी के सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया है। भारी बर्फबारी के कारण 294 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। यह कश्मीर को शेष देश से जोडऩे वाला एकमात्र सड़क मार्ग है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को आया पश्चिमी विक्षोभ के तूफान से नीचे की हवा सतह से 8 किमी. तक आसमान में उठ गई। 3500 मी. से ऊपर नमी और पानी की बूंद बर्फ बन जाती है। नमी घुलने के कारण बनी बूंदें बर्फ के टुकड़ों में बदलने से ओलावृष्टि हुई। विक्षोभ के कारण जिन स्थानों पर हवा 3500 मी. से कम ऊंचाई पर उठी, वहां बूंदें जमी नहीं और बारिश के रूप में बरसी।
भारत में बारिश के बाद लौटी इस ठंड के पीछे पाकिस्तान का 'हाथ' है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आईं सर्द हवाएं हैं, जिन्होंने मौसम का मिजाज बिगाड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवती हवाओं ने पंजाब में प्रवेश किया है। करीब सप्ताह भर से धूप का आनंद ले रहे लोगों को वीरवार सुबह बादलों के दर्शन हुए। कुछ घंटे बीते थे कि बादल घने होते गए और तेज आंधी के साथ बारिश हो गई। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का मानना है कि शुक्रवार का तापमान वीरवार से भी नीचे गिर सकता है। शनिवार और रविवार को राहत के बाद सोमवार और मंगलवार को फिर से सर्द हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, चैल में दिनभर हिमपात होता रहा। यहां 10 से 12 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी। मनाली, शाली, चैल और सोलन जिले में भी सुबह हल्का हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश हुई। धुंध की वजह से भारत-तिब्बत रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। यह बारिश गेहूं समेत सभी फसलों के लिए लाभदायक है। मुजफ्फरनगर में 3.4 और मेरठ में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई। गुजरात में भी कच्छ-भुज, सौराष्ट्र और बनासकांठा इलाकों में बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से राज्य में नमक उद्योग को नुकसान की आशंका है।
आज की प्रमुख खबरें
सिलेंडर, डीजल का पूरा गणित: 1500 रुपये बचेंगे, हजारों की लगेगी चपत
46.50 रुपये महंगा हुआ सिलेंडर, 45 पैसे बढ़े डीजल के दाम, पेट्रोल मिलेगा 25 पैसे सस्ता
बदले मौसम में भी पाकिस्तान का 'हाथ'! देखिए बर्फबारी की तस्वीरें और जानिए क्यों लौटी ठंड
जयपुर में कांग्रेस का महाकुंभ : ब्लू रूम में मिलेंगी सोनिया
चौटाला को राहत की उम्मीद नहीं, सीबीआई ने मांगी कड़ी सजा

News
- State News
National News
International News
Bollywood
Cricket
Jeevan Mantra
Business
Editorial
Gadgets
English News
Gujarati News
Marathi News
- Rajasthan News
Haryana News
Madhya Pradesh News
Punjab News
Chattisgarh News
Himanchal News
Uttar Pradesh News
Bihar News
Jharkhand News
Maharastra News
Gujarat News
Jammu & Kashmir News
- Delhi News
Jaipur News
Bhopal News
Chandigarh News
Udaipur News
Indore News
Ludhiana News
Jodhpur News
Raipur News
Ranchi News
E-paper
Archives
Trending Events
Crime
Photo Contest
Recipes
Infotainment
Group Sites
- divyabhaskar.com
Largest Gujarati Website dailybhaskar.com
Most comprehensive
Local News website in English divyamarathi.com
A Leading Marathi News Website dbhaskar.com
The alternate homepage of bhaskar.com myfmindia.com
Radio Division, wholly owned company of Bhaskar group dainikbhaskargroup.com
Group Website of India’s Largest Newspaper Group
Copyright © 2013-14 DB Corp ltd., All Rights Reserved. Site Powered by I Media Corp. Ltd IMCL, DB Corp Ltd. Enterprise.
विज्ञापन







