खुलासा : राजीव गांधी की हत्या का वीडियो छुपाया गया!
एजेंसी
| Oct 31, 2012, 08:10AM IST

तत्कालीन मुख्य जांच अधिकारी के. रागोथमन ने अपनी नवीनतम पुस्तक 'कॉन्सपरेसी टू किल राजीव गांधी, फ्रॉम सीबीआई फाइल्स' में कहा है कि इस संबंध में नारायणन द्वारा तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को लिखे पत्र में पत्र में कहा गया है कि बैठक के इस हिस्से के वीडियो की फिलहाल स्केनिंग कर महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (ईंट का जवाब पत्थर से दूंगा: गडकरी)
एसआईटी को बताया ही नहीं गया था
रागोथमन ने कहा, 'हत्या की जांच के लिए गठित न्यायमूर्ति वर्मा आयोग के जिक्र के बाद एसआईटी को वीडियो के बारे में पता चला क्योंकि इसे कभी भी संज्ञान में नहीं लाया गया था।' आयोजकों ने उस दिन की आम सभा की वीडियोग्राफी के लिए एक स्थानीय वीडियोग्राफर की सेवा ली थी। किताब के परिशिष्ट में प्रकाशित नारायणन के पत्र में कहा गया है, 'बैठक स्थल पर बैरीकेडिंग कमजोर थी। इसलिए लोगों का विशेष क्षेत्र में पहुंचना संभव था।' यह स्पष्ट नहीं हो सका कि राजीव गांधी के वहां आने पर महिला (धानु) विशेष क्षेत्र में पहुंची या वह पहले से ही राजीव गांधी का सम्मान करने वाले लोगों की कतार में खड़ी थी।
किताब पढऩे के बाद करेंगे टिप्पणी : कार्तिकेयन
रागोथमन ने आरोप लगाया कि विशेष जांच दल के तत्कालीन प्रमुख डी. आर. कार्तिकेयन ने मामले को तूल नहीं दिया और नारायणन बच निकले। रागोथमन के आरोप के बारे में पूछने पर कार्तिकेयन ने कहा कि टिप्पणी करने से पहले वह किताब को पढ़ेंगे। रागोथमन के आरोप के बारे में पूछने पर कार्तिकेयन ने कहा कि 22 वर्ष पहले की घटना है और भारत एवं दुनिया के अखबारों, पत्रिकाओं में लाखों पन्ने लिखे गए। दो आयोगों ने जांच की और अदालतों में सुनवाई चल रही है और अंतिम फैसला दिया जा चुका है। टिप्पणी करने से पहले वह किताब को पढ़ेंगे। हालांकि वीडियो के बारे में पूछने पर कार्तिकेयन ने कहा, 'याद नहीं है।'






