विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Ramdev Also Create A Party Like Anna

दिग्विजय की ललकार, अन्ना की तरह रामदेव भी बनायें पार्टी

Agency | Aug 03, 2012, 17:22PM IST
 
 


नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के राजनीतिक विकल्प देने के फैसले का स्वागत करते हुये आज कहा कि उन्हें तत्काल पार्टी बनाकर लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लडना चाहिये और योगगुरु बाबा रामदेव को भी उनका अनुसरण करना चाहिये।


 


अन्ना और बाबा रामदेव पर हमेशा हमला बोलते रहे उन्होंने कहा कि अन्ना और उनकी टीम ने लोकतांत्निक व्यवस्था में विश्वास जताया है जिसका वह हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्हें तत्काल पार्टी बनाकर उसका पंजीकरण कराना चाहिये और लोकसभा की सीट पर चुनाव लडना चाहिये।


 



बाबा रामदेव के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी सलाह यही होगी कि वह भी धरना प्रदर्शन करना बंद करें और पार्टी बनाकर चुनाव लडें।  वह अन्ना की राजनीतिक विकल्प देने की बात स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव एक समय राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी बनाना चाहते थे। वह पार्टी बनाकर चुनाव लडवायें। उनके पास अन्ना की तरह धन की कमी नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भी हो सकता है कि रामदेव का धन और अन्ना की पार्टी मिल कर सामने आये।


 


टीम अन्ना के अपना अनशन अचानक समाप्त करने पर उन्होंने उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि अनशन पर बैठे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय की स्थिति जिस तरह बिगड रही थी उसमें उनके सामने और कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को यह गलतफहमी थी कि मिस्र में जो हो सकता है, भारत में क्यों नहीं हो सकता लेकिन उन्हें यह समझ में नहीं आया कि मिस्र और भारत के लोकतंत्न में बहुत अंतर है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment