बेटी के साथ किया कुकर्म, धरा गया
नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सात साल की बेटी के साथ कुकर्म करने वाले कलयुगी पिता को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मां द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर की गई। मां की गैरमौजूदगी में पिता ने बेटी के साथ कुकर्म किया। संत नगर बुराड़ी में सात वर्षीय बच्ची माता-पिता के साथ रहती है। तीन जनवरी को मां घर से बाहर किसी पड़ोसी के घर थी। तभी 42 वर्षीय पिता ने बेटी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। का प्रयास किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मां तुरंत घर पहुंच गई जहां पति को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उसके होश उड़ गए। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई।
अश्लील हरकतें करने वाले पिता को कैद
नई दिल्ली की कड़कडड़ूमा कोर्ट ने पांच वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने वाले पिता को दो साल कैद और पांच हजार रुपए की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशा सक्सेना ने अपने आदेश में कहा है कि पिता द्वारा की गई इस हरकत से बच्ची को लंबे समय तक मानसिक आघात सताएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली निवासी आरोपी अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी बेटी को अपने पास सुलाता था। अश्लील हरकतें करता था। जब बच्ची ने अपनी मां से इस बाबत शिकायत की, तब मां ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था।