विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rape In Chhattisgarh

आश्रम में 11 नाबालिगों का बलात्‍कार

5 of 5 Photos
चौकी प्रभारी लाइनहाजिर चार पुलिसकर्मी निलंबित 
 
उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा सेक्टर-63 में युवती से हुए रेप के बाद हत्या की घटना के एक दिन बाद रविवार को तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा मॉडल टाउन चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उधर भारी तनाव के माहौल में युवती का हिंडन में अंतिम संस्कार किया गया। 
 
गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-65 स्थित एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाली यह युवती सेक्टर-63 स्थित अपने घर लौटते वक्त शुक्रवार की रात लापता हो गई थी। सेक्टर-63 के पुश्ता इलाके में शनिवार सुबह उसका अर्धनग्न शव मिला जिस पर जख्म के निशान थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला के परिजन ने बताया कि चार साल पहले उसके पीछे पड़ा एक युवक उससे मिलने जबरन घर में घुस गया था। पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब पुलिस इस युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने इस मामले में मॉडल टाउन चौकी प्रभारी रविंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया जबकि दो सिपाही चौकी से व दो सिपाही पीसीआर से निलंबित कर दिए गए। 
 
19.50 लाख की आर्थिक मदद, एक को मिलेगी नौकरी :रविवार को नोएडा पहुंचे अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय आयोग के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजकुमार वेरका ने बताया कि पीडि़त परिवार को 19 लाख 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। इस राशि में से एक लाख पचास हजार जिला प्रशासन, तीन लाख आंबेडकर फाउंडेशन और 15 लाख उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा पीडि़त परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
 
फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा:इस मामले के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से 15 दिन के अंदर इसकी पूरी कार्रवाई पूरी करने को कहा है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment