विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rape In India

सीपीएम विधायक ने पूछा- अपने बलात्कार का कितना मुआवजा लेंगी ममता बनर्जी?

1 of 8 Photos
कोलकाता. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के बलात्कार की घटनाओं पर आए विवादित बयान के बाद अब पश्चिम बंगाल के एक और नेता ने अपने बयान से नया विवाद पैदा कर दिया है। अब सीपीएम के नेता अनीसउर्रहमान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पूछा है कि यदि कोई उनका बलात्कार कर दे तो वे कितना मुआवजा लेंगी? हालांकि, बाद में पश्चिम बंगाल के इस पूर्व मंत्री और माकपा नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई बेहद अभद्र टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। 
 
अनीसुर्रहमान ने कहा था, 'सरकार कहती है कि वो लड़कियों, किसानों और गरीबों सबका ख्याल रखती है। तो लड़कियों का ख्लाय किस तरह रखा जा रहा है, रोज लड़कियों से बलात्कार किया जा रहा है। ममता बनर्जी बलात्कार पीड़ितों से अपने घर को सजा रही हैं। जब हम सत्ता में थे तब ममता बनर्जी बलात्कार पीड़ितों को लेकर रॉयटर्स बिल्डिंग आती थीं और न्याय मांगती थी। तब हम कहते थे कि इन लड़कियों से काम नहीं चलेगा, किसी और अच्छी लड़की को लाओ, असल में खुद को ही ले आओ, तुम लोगों के बीच जाकर कह सकती हो कि मेरा बलात्कार हुआ है। मैं दीदी से पूछता हूं कि वो बलात्कार पीड़ितों को 20 हजार रुपये का मुआवजा दे रहीं हैं। लेकिन वो खुद कितना मुआवजा लेंगी। यदि कोई उनका बलात्कार कर दे तो फिर मुआवजा कितना होगा?'
 
हालांकि बयान पर हंगामा मचने के बाद सीपीएम के पूर्व मंत्री अनीसुर्रहमान ने माफी मांग ली है और भविष्य में ऐसा बयान न देने से भी तौबा कर ली है। मीडिया में जारी एक बयान में अनीसुर्रहमान ने कहा,  'पिछले 21 साल से मैं राज्य में विधायक हूं। मैंने इस तरह की बात पहले कभी नहीं कही और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा। मैं राज्य के सभी लोगों से माफी मांगता हूं।'
 
सीपीएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने भी इस बयान की तीखी आलोचना की है। वृंदा करात ने कहा कि उन्होंने यह बयान सार्वजनिक रूप से दिया है। यह शर्मिंदा करने वाला बयान है।
 

यह भी पढ़ें

दिखावा था सिंगापुर ले जाना? पहले से तय था कि लड़की का बचना नामुमकिन

पढ़ें- क्‍या थी 'दामिनी' की आखिरी इच्‍छा

दिल्‍ली गैंगरेप: पीडि़त लड़की की मौत, दिल्‍ली में गुस्‍सा

दिल्ली गैंगरेप : इलाज कर रही डॉक्टर ने बयां की दरिंदगी की असली कहानी!

हर 40 मिनट में एक बलात्‍कार, 25 मिनट में छेड़छाड़

गुस्से से बॉलीवुड, 'रेपिस्ट को मारो गोली, बना डालो नपुंसक'

जानिए, चरम बर्बरता की इस घटना पर सभ्य समाज की प्रतिक्रिया

बिगड़ रही है पीड़िता की हालत, खून में फैल गया है इंफेक्‍शन

पहचान परेड से इंकार, बाप बोला-बलात्‍कारी को फांसी पर चढ़ाओ

महिला वैज्ञानिक बोलींलड़की छह लोगों से घिर गई थी तो समर्पण क्यों नहीं कर दिया?

आठ दोस्तों के साथ किया पत्नी का गैंगरेपनेता ने दी नसीहततन ढंक कर रखें लड़कियां

सिपाही की मौत पर कौन बोल रहा झूठचश्‍मदीद या दिल्‍ली पुलिस?

पुलिस की राय में इन कारणों से होते हैं रेप

पढि़एयुवा क्रांति के सबक

'तिहाड़ में आरोपी को पिलाया पेशाब

'सख्‍तकानून बनने के बाद भी बीवी से बलात्‍कार की रहेगी 'छूट'!

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment