विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rape In India

सीपीएम विधायक ने पूछा- अपने बलात्कार का कितना मुआवजा लेंगी ममता बनर्जी?

2 of 8 Photos
 मप्र से लेकर मुंबई तक में रेप की घिनौनी घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं कांग्रेसी नेता का बेटा प्रमुख आरोपी है तो कहीं भाजपा विधायक का ऑफिस ही घटना स्‍थल बना। 
 
मप्र के रतलाम में 21 वर्षीया युवती के साथ कांग्रेस नेता के पुत्र द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला 20 दिसंबर का है। कांग्रेस पार्षद टीकाराम टटावत के पुत्र महेश उसके घर आया था। वह चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर के दर्शन के बहाने उसे पुल पार ग्राम भगतपुरी स्थित एक कोठरी में ले गया। जहां तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। सीएसपी नागदा दीपक शुक्ल ने बताया कि युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज किया गया है।
 
 
मप्र में विधायक के दफ्तर में रेप
 
मप्र के बालाघाट के परसवाड़ा के भाजपा विधायक रामकिशोर कावरे के दफ्तर में पैरामेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालाघाट एसपी सचिन अतुलकर के मुताबिक ग्राम भुरवई निवासी 21 वर्षीय युवती परसवाड़ा सामुदायिक केंद्र में पैरामेडिकल का प्रशिक्षण ले रही है। गुरुवार दोपहर उसने दुष्कर्म की शिकायत थाने में की है।
 
छात्रा का आरोप है कि उसी अस्पताल में दैनिक वेतनभोगी के तौर पर काम करने वाले शिरीष अवधिया ने 17 नवंबर को ज्यादती की है। आरोपी उसे इंटरनेट पर जॉब सर्च करवाने के बहाने विधायक कावरे के दफ्तर में ले गया और दुष्कर्म किया। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि वारदात के बाद भी आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। इसके चलते वह इतने दिन तक चुप बैठी रही। 
 
इस मामले में बात करने के लिए विधायक कांवरे फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके। पूर्व विधायक दरबुसिंह उईके ने आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिले होने का आरोप लगाया है। 
 
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष के मानक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार के ज्यादातर मामलों में भाजपा से जुड़े लोग शामिल हैं। परसवाड़ा की घटना से यह एक बार फिर साबित हो गया है।
 
प्रदेश भाजपा संवाद प्रमुख के हितेष वाजपेयी ने बताया कि परसवाड़ा में भाजपा का कोई कार्यालय नहीं है। भाजपा का ऐसे मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। 
 
मुंबई : गूंगी-बहरी लड़की से दुष्कर्म 
 
उत्तर-पूर्वी मुंबई के चैंबूर में दो लोगों ने 15 वर्षीय गूंगी-बहरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी बुधवार को इस लड़की को एक शौचालय में ले गए और घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने अज्ञात दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment