छात्रा से दिनदहाड़े गैंगरेप, चार गिरफ्तार
पलसन (तालुका सुरगाणा) के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ दिनदहाड़े गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो से पूछताछ कर रही है। आरोपी दिनकर गांगुर्डे, पांडुरंग वाघमारे, लहानू निपुंगले, सुरेश पवार, सावलीराम निकले और नितिन गांगुर्डे हैं। यह स्कूल कलवण इलाके में हैं। घटना 23 दिसंबर की है। पीडि़ता नें बताया है, ‘स्कूल से कुछ दूरी पर मुझे पीटा गया। दो लोगों ने दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी भी दी। इसलिए शिकायत दर्ज करने में देर हुई।’