विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rapes In India

छत्‍तीसगढ़ में गैंगरेप, बिहार में ट्रेन से उतारकर किया नाबालिग का बलात्‍कार

1 of 10 Photos
नई दिल्‍ली. पूरे देश में मचे बवाल के बाद भी दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को एक युवती और एक किशोरी के साथ बलात्‍कार किया गया, जबकि एक किशोरी सजगता से बच गई। ग्राम मुरकुटा निवासी 18 साल की युवती के साथ बेमेतरा जिले के चक्रवाय में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता सेमरिया निवासी अपनी बड़ी बहन व ग्राम दरचुरा थाना सिमगा निवासी दोस्त अरुण उर्फ आर्यन के साथ वहां मेला देखने के लिए गई थी। थाना प्रभारी वाईकेपी बंजारे ने बताया कि रात लगभग साढ़े बारह बजे युवती अरुण के साथ मेला देखकर लौट रही थी। वह किसी वजह से कुछ देर के लिए तालाब के पास रुक गई। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और अरुण के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने उसका मोबाइल फोन और दो हजार रुपए भी लूट लिया। इसके बाद युवकों ने लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी 19 साल के फुसकू उर्फ हेमचंद, 18 साल के गोलू (दोनों निवासी ग्राम मनोधरपुर) को पकड़ लिया। तीसरे आरोपी 19 वर्षीय कुनाल को शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया गया। कुनाल भिलाई का रहने वाला है। वह अपने नाना के घर मनोहरपुर आया था। जहां से मेला देखने गया था। 
 

ट्रेन से उतारकर नाबालिग से दुष्कर्म 
 
बिहार के आरा में ब्रह्मपुत्र मेल की घटना के बाद गोपालगंज में भी ट्रेन से उतारकर एक नाबालिग दलित बच्ची से दुष्कर्म किया गया। पीडि़त की उम्र महज 10 साल है। वह थावे जंक्शन के समीप एक झोपड़ी में रहकर भीख मांगती है। उसके पिता भी भीख मांगकर ही जीविका चलाते हैं। गुरुवार रात करीब 8-9 बजे बच्ची थावे-सीवान पैसेंजर ट्रेन में चढ़ी थी। इसी बीच एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर ट्रेन से उतार लिया। सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। रातभर पीडि़ता गायब रही। सुबह होने पर वह घर आयी तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। जीआरपी ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

आंखों देखी: तन ढंकने के लिए किसी ने कपड़े तक नहीं दिए थे 'दामिनी' को...

नंगा करना यौन अपराध नहीं! बलात्‍कारी के बाद कानून करता है पीडि़ता का 'बलात्‍कार' 

'नाबालिग' ने की थी सबसे ज्‍यादा दरिंदगी, दो बार किया था 'दामिनी' का बलात्‍कार!

"मां के कलेजे से लग कर दो बार कहा था सॉरी, पहली बार होश में आते ही मांगी थी टॉफी"

PHOTOS: रेप के आरोपी नेता पर टूटा महिलाओं का कहर, पीट-पीट कर किया अधनंगा

भाजपाई मंत्री की महिलाओं को नसीहत- लक्ष्‍मणरेखा पार करेंगी तो रावण करेगा अपहरण

रेप से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूदी महिला

 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment