नई दिल्ली। पंजाब के गांव झावां निवासी एक युवक के खिलाफ अपनी ही मौसी की बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने व उससे दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लड़की व लड़के दोनों को पकड़ लिया है, वहीं लड़के की मदद कर रही लड़के की दादी को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को 6 नवंबर को उसकी बहन का लड़का भगाकर ले गया। यह काम उसने अपनी दादी की शह पर किया। दादी ने न सिर्फ उसे भगाने में मदद की बल्कि उन्हें कहीं छुपा दिया। पुलिस द्वारा जब लड़के की दादी से पूछताछ की गई तो उसने सब बता दिया और पुलिस पार्टी ने एएसआई अश्विनी कुमार के नेतृत्व में लड़का-लड़की दोनों को पठानकोट से पकड़ लिया।