विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rare King Cobra Unheared Facts

इस दुर्लभ किंग कोबरा को जिसने देखा, देखता ही रह गया!

Agency | Apr 27, 2012, 03:01AM IST
 
 

एनाकोंडा नाम की मशहूर हॉलीवुड फ़िल्म जिसने भी देखी होगी, वह उस विशाल और ख़तरनाक सांप की हरकतों से आज भी सिहर उठता होगा। एनाकोंडा तो फ़िल्मी सांप था, लेकिन कॉर्बेट नेशनल पार्क के जंगलों में एक ऐसा सांप देखा गया था जिसकी लंबाई मानो ख़त्म ही न होती हो।

यहां कालाढूंगी में एक मरा हुआ विशाल किंग कोबरा मिला था। इसकी लंबाई 23 फुट 9 इंच थी। यहां दावा किया गया कि यह शायद दुनिया का सबसे लंबा किंग कोबरा है। अभी तक किंग कोबरा की सर्वाधिक दर्ज लंबाई 18 फुट 9 इंच ही मानी गई है।

थूकने वाले कोबरा

अत्यंत जहरीले माने जाने वाले कोबरा सांपों में थूकने वाले कोबरा सबसे भयानक माने जाते हैं। ये बेहद जहरीले भी होते हैं। इनकी लंबाई पांच फीट तक हो सकती है। खतरा महसूस करने पर या इसे उत्तेजित करने पर यह अपना सिर ऊपर की ओर उठाकर अपना फन फैला लेते हैं।

कोबरा अपनी सुरक्षा का अचूक हथियार अपनाते हुए अचानक बड़ी फुर्ती से शत्रु की आंखों में अपने बेहद घातक और शक्तिशाली विष की दो बौछारें फेंक देते हैं।

विष की यह बौछार कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह विष की बौछार से 8 फीट की दूरी से भी अपने दुश्मन पर अचूक प्रहार करने में सक्षम होता है।
इसका विष इसके विषदंत के किनारे पर स्थित दो छोटे छिद्रों से निकलता है।

यह विष इतना घातक होता है कि मात्र एक ग्राम विष ही 160-170 वयस्क व्यक्तियों को पलभर में ही मौत की नींद सुला देने के लिए पर्याप्तहोता है। छोटे स्तनधारी, पक्षी, छिपकली, अण्डे आदि थूकने वाले कोबरा का पसंदीदा भोजन हैं।

लुप्त हो रहे हैं किंग कोबरा

किंग कोबरा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-2 में है। इसके संरक्षण के उपाय नहीं किए जाते क्योंकि ये बेहद ख़तरनाक, विषैला और जानलेवा होता है। इसके काटने के बाद 15 मिनट के अंदर ही आदमी की मौत हो जाती है।

किंग कोबरा की पहचान उसके ख़ास आकार के फन और उसके ऊपर बनी धारियों से होती है और ये अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा उठाकर चल सकता है। इसकी औसत लंबाई 12 से 14 फुट होती है और ये 20 साल तक जीता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment