इंसान, जानवर और पेड़-पौधे सभी प्रकृति के अनमोल तोहफे हैं। उसने हर किसी को अलग-अलग वातावरण मुहैया कराया है। सबकी अलग-अलग आदतें हैं। सभी के रहने, खाने और पीने का तरीका भी भिन्न-भिन्न होता है। सभी अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं, लेकिन जब वे अपने वातावरण से अलग होते हैं, तो खतरनाक हो जाते हैं।
यही कारण है कि कई बार शेर और चीते आदमखोर बन जाते हैं। इंसानों की जान लेने लगते हैं। इनको काबू करना कठिन होता है। चूंकि इनकी रक्षा इंसानों की जिम्मेदारी है, इसलिए अमूमन इन्हें काबू में करके जंगलों में छोड़ दिया जाता है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता।
दु्र्लभ तस्वीरों के जरिए देखिए आदमखोर चीतों की कहानी...