विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rave Party Busted In Dehradun

रेव पार्टी करते पकड़े गए 34 स्‍टूडेंट्स

Bhaskar Network | Dec 03, 2012, 07:42AM IST
 
 


देहरादून. पुलिस ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के जाखन इलाके के एक होटल में शनिवार देर रात छापा मारकर वहां 'रेव पार्टी' करते 14 लड़कियों सहित 34 युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर ममता वोहरा ने बताया कि युवाओं द्वारा होटल में रेव पार्टी करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और नशे में धुत होकर नाच रहे 20 लड़कों और 14 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों पर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर फिलहाल उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है।

मौके से शराब की बोतलें और कुछ मात्रा में ड्रग्स भी मिली है। हालांकि, इनमें से कितने युवक-युवतियों ने अल्कोहल या ड्रग्स का सेवन किया था, यह जानने के लिए सभी के खून के नमूने लेकर उन्हें टेस्ट के लिए भेजा गया है। जिन युवाओं के ब्लड टेस्ट 'पॉजिटिव' आएंगे,उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्टी में शामिल ज्यादातर युवा देहरादून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाले विद्यार्थी हैं। जबकि कुछ युवा दिल्ली से पार्टीं में शरीक होने यहां आए थे।

मामले की जांच की जा रही है और रेव पार्टी के आयोजकों सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment