नई दिल्ली. हैट्रिक बनाने वाले नरेंद्र मोदी ने लगातार पांचवीं बार गुजरात में भाजपा को सत्ता दिला दी। सीटों के मामले में दो कदम पीछे रहने के बावजूद गुजरात की जनता ने बता दिया कि फिलहाल यहां मोदी का कोई विकल्प नहीं है। मोदी की इस जीत से प्रदेश और देश की राजनीति में उनका कद और बढ़ गया है। 2014 के आम चुनावों का सेमीफाइनल के जा रहे इन चुनावों की जीत ने मोदी को बीजेपी में पीएम पद का मजबूत दावेदार बना दिया है। जीत के बाद 6 करोड़ गुजरातियों सहित देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि गुजरात चुनाव ने साबित कर दिया है कि इस देश की जनता और इस देश के मतदाता, क्या अच्छा औऱ क्या बुरा है, यह भली भांति समझता है। मोदी अपने विधानसभा मणिनगर जा रहे हैं। (संघ ने ओके किया, मोदी ही होंगे लखनऊ से लोकसभा कैंडिडेट!)
मोदी की लगातार तीसरी जीत के क्या कारण रहे, इन पर गौर करने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें: