विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Record Cold Kills More Than 100 In India

ठंड का कहर: राजस्‍थान में जमी बर्फ, श्रीनगर में सड़क बंद

1 of 5 Photos
नई दिल्ली। पूरा उत्‍तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है। देश के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। कई जगहों पर तापमान शून्य तक गिर जाने से बीते चौबीस घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में 13 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 129 हो गई है। श्रीनगर में पारा -5.7 डिग्री पर पहुंच गया और शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।
 
जम्‍मू-कश्‍मीर में भारी बर्फबारी से ऐतिहासिक मुगल रोड बंद हो गया है। इस वजह से सैलानी रास्‍ते में फंसे हुए हैं। कश्‍मीर घाटी के सीमावर्ती गांवों के लिए 'जीवनरेखा' के तौर पर मशहूर यह सड़क राज्‍य के कई जिलों से जोड़ती है। यह सड़क घाटी में पुंछ जिले में बाफलियाज़ शहर से पुलवामा जिले के शोपियां को जोड़ती है। यह सड़क 3505 मीटर ऊंची 'पीर पंजाल' की पहाडियों से होकर भी गुजरती है। सड़क पर आवाजाही ठप होने की वजह से सैलानी राजौरी जिले में घंटों फंसे रहे। बाद मे, ट्रैफिक को कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों की तरफ मोड़ दिया गया। एक सैलानी ने बताया कि सरकार को बर्फ हटाने के पुख्‍ता इंतजाम करने चाहिए। हालांकि स्‍थानीय अधिकारियों ने सड़क पर जमी बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।
 
(फोटो: श्रीनगर की सर्द सुबह में कांगड़ी के सहारे एक सब्‍जी विक्रेता)

आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

'दामिनी' के साथ क्‍या हुआ था उस रात, साथ रहे दोस्‍त ने सुनाई दिल दहला देने वाली आंखों देखी

टीम इंडिया की 5 बीमारी और इलाज के 5 नुस्‍खे

टीम इंडिया में आपसी दरार

सोनिया पर वायुसेना के विमान का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप

नहीं रुक रहे रेप

...तो क्‍या बंद हो जाएगा इंटरनेट

PHOTOS जरा हट के: डिलीवरी के दौरान बच्‍ची ने पकड़ी डॉक्‍टर की अंगुली

 


आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment