विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Rekha In Rajya Sabha

कब के बिछुड़े हुए हम आज कहां आ के मिले

dainikbhaskar.com | Apr 27, 2012, 15:14PM IST
 
 


नयी दिल्‍ली . जो काम अमिताभ बच्‍चन नहीं कर सके वह कांग्रेस ने कर दिखाया। अब रेखा और जया बच्‍चन एक साथ एक ही सदन में बैठी दिखाई देंगी। ऐसे जुमले सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जोरदार तरीके से उछाले जा रहे हैं।


 


 मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली रेखा के नाम पर कांग्रेस ने राज्‍ससभा सदस्‍य के रूप में हरी झंडी दिखा दी है। यह उस अभिनेत्री का सम्‍मान है जिसने सौ से अधिक फिल्‍मों में काम करके अपनी एक खास पहचान बनाई। यह सम्‍मान है उनका अभिनय कला के प्रति समर्पण का जिसने सिल्‍वर स्‍क्रीन को नयी बुलंदियों पर पहुंचाया। यह सम्‍मान है ऐसे कलाकार का जिसने अपने दक्ष अभिनय से सिनेमा को कल्‍ट फिल्‍में दीं और उसके बाद से वैसी ही फिल्‍में बनाने के प्रयास होने लगे।


 


 


तमिल फिल्‍मों के महान अभिनेता शिवाजी गणेशन की यह बिटिया राज्‍यसभा के गलियारों और बेंचो पर दिखाई देंगी। इसे महज इत्‍तेफाक ही कहा जायेगा कि उनके समकालीन अभिनेत्री जया बच्‍चन भी इसी सत्र में राज्‍यसभा के लिए मनोनीत हो गयी हैं । भारतीय सिनेमा उद्योग के महान कलाकार अभिताभ बच्‍चन की पत्‍नी जया बच्‍चन को समाजवादी पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश से राज्‍यसभा में भेजा है।यह उनका दूसरा कार्यकाल है।


 



 यहीं से कहानी दूसरा मोड़ लेती है। हिन्‍दी सिनेमा में रूचि रखने वाला आम इंसान रेखा और अमिताभ बच्‍चन के खत्‍म हो चुके रिश्‍तों से वाकिफ है । अब इसमें सचाई हो या नहीं या फिर नमक भर ही सही लेकिन लोग यही मानते हैं कि अमिताभ बच्‍चन के  जया भादुड़ी से प्रेम विवाह बाद सांवली सलोनी रेखा उनके जीवन में आयी और एकबारगी उनके जीवन में तूफान आ गया। बाद में हालात बदले और रेखा अपने सहयोगी कलाकार के जिंदगी से बाहर हो गयीं। यह तकलीफ इतनी गहरी साबित हुई कि रेखा को अपने कुछ वैवाहिक जीवनों में सुख नसीब नहीं हुआ और वह इन सबसे बाहर आ गयीं और अकेले ही रहना पसंद किया।


 


 
सिनेमा के तीनों दिग्‍गज यश चोपड़ा की फिल्‍म सिलसिला में दिखाई दिये थे। और फिर ये तीनों एक आध मौके को छोड़ करके एक साथ नहीं दिखे। इससे भी इन तीनों के बीच पसरे तनाव की कहानी को बल मिला। बहरहाल यह कहानी कल फिर जिंदा हो गयी जब कांग्रेस ने रेखा का नाम राज्‍यसभा के लिए प्रस्‍तावित किया।



मजे की बात यह है कि इस फिल्‍म को लेखक जावेद अख्‍तर साहब पहले से ही राज्‍यसभा में हैं । प्रसिद्ध पत्रकार राजदीप सरदेसाईं ने ट्वीट करते हुए लिखा राज्‍यसभा में सिलसिला पार्ट टू ? । लोगों में चर्चा है कि राज्‍ससभा के सत्र में जया और रेखा का सामना आखिरकार किस तरह होगा। अमिताभ्‍ को लेकर जया से मात खा चुकीं रेखा क्‍या उनके लिए कोई चुनौती दे पायेंगी । हालांकि यहां पर आंकडे जया के साथ हैं। वह पहले भी राज्‍यसभा के लिए एक टर्म पूरा कर चुकी हैं और सपा से नजदीकियों के कारण वह राजनीति के कहकरे से ज्‍यादा वाकिफ हैं।


 
कुछ भी हो उमराव जान और जोहरा बाई के नाम से जाने जानी वालीं वाली रेखा के राज्‍यसभा में जाने से मीडिया को मसाला तो मिल गया है। मीडिया का फोकस संसद के इस उच्‍च सदन में रेखा की गतिविधियों और जया बच्‍चन से उनकी संभावित मुलाकात और टकराव पर रहेगी।


 


 


ये 6 कारण सचिन को बनाने जा रहे हैं सांसद!  


आसाराम बापू ने पत्रकार को मारा थप्‍पड़, एफआईआर दर्ज 


लावारिस बता रख दी सांसद की लाश, संसद में हंगामा 


ठाकरे ने नहीं दिया मिलने का वक्‍त, अन्‍ना ने भी किया पलटवार


खेत में काम कर रही बच्ची को जिंदा खा गए 18 कुत्‍ते


राज्‍यसभा में देखें ‘सिलसिला’ पार्ट टू

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment