नई दिल्ली. कोर्ट में बुजुर्ग कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी के बेटे करार दिए गए रोहित शेखर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बड़े फैन हैं और उनकी सभी फिल्में देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह अमिताभ की 'त्रिशूल' फिल्म लगातार देखते रहे। इस फिल्म के उस डायलॉग ने उनके जीवन पर बड़ा असर डाला, जिसमें अमिताभ संजीव कुमार से कहते हैं, ‘तुम मेरे नाजायज बाप हो। रोहित बताते हैं कि उन्हें महसूस होता है, जैसे यह फिल्म उनकी कहानी बयां करती है और वह कल्पना करते हैं कि वह तिवारी से यही डायलॉग बोल रहे हैं।
रोहित की मां उज्ज्वला के मुताबिक 1968 में एनडी ने उन्हें पहली बार प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने अपनी रजामंदी 1977 में दी थी। उनके मुताबिक शादी का झांसा देकर वह संबंध बनाते रहे और 1979 में रोहित का जन्म हुआ।