विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Ruckus In Parliament On Walmart

लॉबिंग की जेपीसी से जांच करवाने पर अड़ा विपझ, राजद और सपा का भी समर्थन

1 of 8 Photos

नई दिल्‍ली. एफडीआई पर वॉलमार्ट की लॉबिंग के मसले पर संसद में मंगलवार को भी हंगामा रहा। शोर-शराबे के चले दोनों सदनों की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी। मुख्‍य विपक्षी दल बीजेपी ने दोनों सदनों में यह मसला उठाते हुए प्रश्‍नकाल स्‍थगित कर सरकार से जवाब मांगा। बीजेपी ने दोनों सदनों में नोटिस भी दिया। सदस्‍यों के शोर-शराबे के चले लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे जबकि राज्‍यसभा की कार्यवाही पहले 11:40 बजे फिर 12 बजे तक स्‍थगित करनी पड़ी।

विपक्ष ने वॉलमार्ट पर लॉबिंग पर  पैसा खर्च करने के आरोपों की जेपीसी (संयुक्त संसदीय समीति) से जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में लॉबिंग विवाद पर जमकर हंगामा हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने लॉबिंग के आरोपों की जांच जेपीसी से करवाने की मांग की। वहीं मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई के मुद्दे पर वोटिंग के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से वॉकआउट करने वाली  समाजवादी पार्टी ने भी न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी रही राष्ट्रीय जनता दल ने भी वॉलमार्ट पर लगे लॉबिंग के आरोपों की जेपीसी से जांच करवाए जाने की मांग की है। 

राज्‍यसभा के सभापति हामिद अंसारी हंगामा कर रहे सदस्‍यों से बेहद नाराज दिखे। उन्‍होंने गुस्‍साते हुए यहां तक कह डाला कि क्‍या प्रश्‍नकाल को हमेशा तक के लिए स्‍थगित कर दिया जाए? प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी संसद में जारी गतिरोध पर चर्चा के लिए बैठक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वॉलमार्ट पर यह आरोप लग रहा है कि उसने भारत में कारोबार फैलाने के लिए उसने लॉबिंग की थी। इस मसले पर सोमवार को भी राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ था। हंगामे के कारण प्रमोशन में रिजवर्शेन बिल पर चर्चा तक नहीं हो पाई थी। 

 

केंद्र सरकार के साथ भारती-वॉलमार्ट ने भी सफाई देते हुए कहा है कि लगाए गए आरोप बिल्कुल गलत हैं। अमेरिका के कानून के मुताबिक अमेरिकी कंपनियों को हर तीन महीने में लॉबिंग और बाकी खर्च की जानकारी देनी होती है। हमने जो ब्योरा दिया है उसमें अमेरिका में किए खर्च, संबंधित स्टाफ, चंदे वगैरह के बारे में किए गए खर्च शामिल हैं। दुनिया और अमेरिका में निवेश, कारोबार के बारे में स्वाभाविक तौर पर हमारे वॉशिंगटन ऑफिस ने अमेरिकी सरकार से बात की होगी। 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment