नई दिल्ली. दिल्ली में गैंगरेप को लेकर हुई बहस में एक मत नजर आ रहे सांसद बुधवार को प्रमोशन में रिजर्वेशन के मसले पर हाथापाई तक उतर आए। प्रमोशन में रिजर्वेशन के लिए लोकसभा में बिल पेश करने के दौरान बुधवार को हंगामा हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) के एक सांसद ने मंत्री वी. नारयणसामी के हाथ से बिल की प्रति छीन ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपी सांसद का हाथ पकड़ कर उन्हें रोका।
सपा सांसद यशवीर सिंह को रोक कर सोनिया ने उनसे पूछने की कोशिश की कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सिंह खुद को अलग करना चाह रहे थे। सोनिया ने सिंह का हाथ पकड़ा तो उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की। इस क्रम में सोनिया गांधी को धक्का भी लगा। इसके बाद कांग्रेस के सांसद काफी उत्तेजित हो गए।
यशवीर सिंह ने चकमा देकर नारायणसामी के हाथ से कॉपी छीनी और वेल में फेंक दी। इसके बाद ही सोनिया गांधी अपनी सीट से उठ कर उनके पास गईं। हंगामे के बाद स्पीकर ने दिन भर के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी। आगे पढ़ें- मुलायम ने बिल छीनने को सही ठहराया और अपने सांसद को पीटने का लगाया आरोप...
फोटो: लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर मंगलवार को हुए प्रदर्शन के दौरान का एक नजारा।
दलित अफसरों के अंडर में काम नहीं करेंगे यूपी के सवर्ण
प्रमोशन में रिजर्वेशन का नफा-नुकसान समझिए
प्रमोशन में रिजर्वेशन: सियासत और हकीकत