नई दिल्ली. सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने एक बार फिर से किसी सेलिब्रिटी मौत की अफवाह फैलाने का काम किया और इस बार इसका शिकार बने बॉलीवुड फिल्मों के चरित्र अभिनेता कादर खान। कादर खान अपनी मौत की खबर से इतना घबराए कि उन्हें खुद मीडिया के सामने आकर अपनी मौत की अफवाह का खंडन करना पड़ा। कादर का कहना था कि इस अफवाह से उनके परिवार वाले भी काफी परेशान हो गए थे।
शुक्रवार सुबह से ट्विटर और फेसबुक पर कादर खान के मारे जाने की खबर फैल रही थी। लोगों ने साइट्स पर पेज बना कर उन्हें श्रद्धांजलि देना भी शुरू कर दिया था। किसी ने खबर को कंफर्म करना जरूरी नहीं समझा और कुछ एंटरटेनमेंट चैनलों ने भी उनकी मौत की अफवाह को सच मान ट्विटर पर इसकी जाकनकारी शेयर की। हालांकि कादर खान के जानने वालों ने इस बारे में उन्हें फोन किया तो उन्हें कादर खान की सदाबहार आवाज सुनाई दी। लोगों ने उन्हें उनकी मौत की अफाह फैलने की खबर बताई तो कादर ने सबसे पहले अपने परिजनों और फिर मीडिया के सामने आकर इसका खंडन किया। समाचार एजेंसी से बाचतीच में कादर खान ने कहा कि, एक दिन सभी को जाना है और वह तो अपने साथ दर्शकों का प्यार लेकर जाएंगे। लेकिन इस तरह की अफवाह न फैलाएं। इससे उनके घरवाले परेशान हो रहे हैं। उनके खंडन के बाद लोगों और चैनलों ने इस बारे में माफी भी मांगी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, किन-किन हस्तियों ने जीते जी पढ़ी थी अपनी मौत की खबर