सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पूर्व शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की मौत की अफवाह भी फैल गई थी। उन्हें कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने श्रद्धांजलि भी दे दी थी। इसके बाद ठाकरे ने नवंबर के दूसरे हफ्ते में पार्टी मुखपत्र सामना में कहा था, ‘शिवसैनिक ही मेरे प्राणवायु हैं। मुझे कृत्रिम सांस के लिए वेंटिलेटर की जरूरत नहीं है।’ ठाकरे ने कहा था कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब जरूर है। लेकिन ज्यादा बिगडऩे की अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य के बारे में वह शिवसेना की दशहरा रैली में ही जानकारी दे चुके थे। पूर्व शिवसेना प्रमुख ने कहा था कि डॉक्टरों की टीम इस कोशिश में जुटी है कि मैं जल्द पूरी तरह स्वस्थ्य हो जाऊं। उन्होंने लिखा कि उनका बेटा उद्धव 24 घंटे उनकी सेवा में लगा हुआ है। भतीजा राज भी बीच-बीच में आ-जा रहा है। इसलिए उन्हें कृत्रिम सांस की जरूरत नहीं है, करोड़ों शिवसैनिक ही उनकी प्राणवायु हैं।
आगे पढ़ें, जब उड़ी पूर्व पीएम आईके गुजराल की मौत की खबर