सबरीमाला। मकर संक्रांति पर्व पर केरल के सबरीमाला मंदिर में रविवार शाम लाखों लोगों ने 'दिव्य ज्योति' के दर्शन किए। इसके साथ ही 'मकरज्योति' रस्म शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। सालभर पहले यहीं हुई भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की जान गई थी।
शाम करीब 6.35 बजे मंदिर परिसर में तथा निकटवर्ती टीले पर पहली ज्योति प्रकट हुई, जिसे देखकर श्रद्धालु स्वामी अयप्पा की जयजयकार कर उठे। इसके बाद दो बार फिर ज्योति प्रकट हुई, जिसे देखकर लोगों ने प्रार्थना की और जी भरकर देखते रहे।
यहां गोधूलि बेला के तुरंत बाद ज्योति प्रकट होती है तथा इस चमत्कार को देखने के लिए भक्त, खासकर दक्षिण भारत के विभिन्न हिस्सों के लोग जुटते हैं। पहाड़ियों से घिरा यह मंदिर एक पहाड़ की चोटी पर बना है। मान्यता है कि यहां आने पर लोगों की मन्नत पूरी होती है।
वीडियो में देखिए इस चमत्कारी ज्योती को...
भारतीय चुनाव के इतिहास में पहली बार होगा ऐसा