सचिन कर रहे हैं अंतिम संस्कार, युवराज खोद रहे क्रब!
नई दिल्ली. सचिन तेंडुलकर के एक विज्ञापन पर विवाद हो गया है। इस विज्ञापन में वह अंतिम संस्कार करते दिख रहे थे। एक स्पोर्ट्स मैनेजर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या सचिन ने एक्टिंग करने से पहले विज्ञापन का स्टोरीबोर्ड नहीं पढ़ा? क्या उन्हें नहीं पता था कि वो क्या कर रहे हैं?
विज्ञापन में सचिन के अलावा युवराज सिंह को कब्र खोदते दिखाया जा रहा था। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली भी लोगों को मौत का डर दिखाते हुए दिख रहे थे।
विवाद के बाद विज्ञापन से वे दृश्य हटा लिए गए हैं। यह विज्ञापन रिटेल चेन का था।
विवादित विज्ञापन (जिसे अब टीवी पर नहीं दिखाया जा रहा है) की और तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें...
(फोटो: विज्ञापन में कुछ इस तरह दिखते हैं सचिन तेंडुलकर)
वीना मलिक के 'स्वयंवर' पर भड़का गुस्सा









