केजरीवाल ने संसद मार्ग को तहरीर चौक बनाने की धमकी, खुर्शीद ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली. केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद पर एक ओर शिकंजा कस रहा है तो दूसरी ओर पार्टी और सरकार खुलकर उनके पक्ष में आ गई है। खुर्शीद के ट्रस्ट पर लगे 71 लाख रुपये की कथित गड़बड़ी के आरोप पर केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने ऐसा बयान दिया है जिससे फिर से सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय इस्पात मंत्री वर्मा ने कहा है कि एक केंद्रीय मंत्री के लिए 71 लाख रुपये की रकम बड़ी छोटी रकम होती है। इसे घोटाला नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'सलमान खुर्शीद जैसे नेता 71 लाख रुपये का घपला नहीं कर सकते। 71 लाख बड़ी छोटी रकम है। यदि यह रकम 71 करोड़ होती तो हम भी सीरियस होते।' उन्होंने साफ कहा कि सलमान को इस्तीफा देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बेनी ने कहा, 'इसीलिए हम कहते हैं कि दिन रात भौंकने वालों की कद्र नहीं होती है। केजरीवाल जैसे लोगों को रात-दिन भौंकना नहीं चाहिए जो अपनी पार्टी शुरू करने जा रहे हैं। उन्हें तो कभी-कभी दहाड़ना चाहिए।' हालांकि बेनी के बयान से नाराज कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बेनी को तलब किया। इसके बाद बेनी की भाषा बदली नजर आई और उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया, एक रुपये का भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
खुर्शीद के ट्रस्ट पर लगे आरोपों के सिलसिले में जांच जारी है। उत्तर प्रदेश में 16 अलग अलग जगहों पर छापे मारे गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के दावों को गलत ठहराते हुए नए सबूत पेश किए हैं। विकलांगों को उपकरण दिए जाने से जुड़े नए खुलासे से केंद्रीय मंत्री की काफी किरकिरी हो रही है। मीडिया बता रहा है कि खुर्शीद ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर विकलांगों को जो उपकरण एक साल पहले देने का दावा किया, वास्तव में वह मात्र एक दिन पहले (शनिवार को) दिया गया था। हर ओर से घिर रहे खुर्शीद अब प्रधानमंत्री को सफाई देने के लिए उनसे वक्त मांग रहे हैं।
पढ़ें : 'मुझे डिसमिस कर दो या चैन से नौकरी करने दो'
(पढ़ेः सलमान ने अब केजरीवाल को गटर के कीड़े से भी गंदा कहा)
(पढ़ें:कांग्रेसी नेताओं के बयान पर खूब उड़ रही खिल्ली)
(केजरीवाल के सवालों, खुर्शीद की सफाई, विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी खबर विस्तार से पढ़ने और तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक करें..)






