अखिलेश पढ़े तो विदेश में पर नहीं जानते अंग्रेजी!
Agency
| Dec 11, 2012, 13:17PM IST

वॉलमार्ट की लॉबिंग रिपोर्ट पर सोमवार को राज्यसभा में जबर्दस्त हंगामे के बीच सपा सांसद मोहन सिंह के एक बयान ने विदेश में हुई अखिलेश यादव की हायर एजुकेशन पर सवालिया निशान लगा दिया। मोहन सिंह ने कहा कि हमारे किसी नेता को अंग्रेजी नहीं आती ऐसे में हमारा कोई नेता विदेशी कंपनियों की पैरवी में भूमिका कैसे निभा सकता है। इस बयान ने न सिर्फ अखिलेश बल्कि स्वयं एमए तक शिक्षित मोहन की योग्यता को भी कटघरे में खड़ा ला दिया।
मोहन सिंह शायद यह भूल गए कि राज्यसभा में उनके ही सहयोगी नरेश अग्रवाल बीएससी एलएलबी हैं व प्रोफेसर रामगोपाल यादव आगरा विवि से पीएचडी हैं। उनके अलावा सपा सांसद जया बच्चन तो भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हुई हैं।
सपा के समर्थन से ही रिटेल में एफडीआई के विरोध में विपक्ष का प्रस्ताव पर यूपीए सरकार को जीत मिली थी। हालांकि अब सपा वॉलमार्ट की लॉबिंग रिपोर्ट को रिश्वत का गंभीर मामला बताते हुए इसकी स्वतंत्र जांच की मांग कर रही है।






