विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Sanjay Dutt Affidavit In Sc On Dawood

दाऊद इब्राहिम के डिनर में गए थे संजय दत्‍त

Agency | Aug 15, 2012, 08:46AM IST
 
 


नई दिल्‍ली. फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कहा है कि वे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम द्वारा दुबई में आयोजित डिनर में गए थे। साथ दो फिल्म निर्माता भी थे। लेकिन उन्होंने जोड़ा कि उनका दाऊद से कोई संबंध नहीं है। दत्त के मुताबिक यह 1993 के मुंबई विस्फोटों से पहले की बात है।


सुप्रीम कोर्ट में संजय दत्त की ओर से उनके वकील हरीश साल्वे ने जस्टिस पी. सतशिवम और बीएस चौहान को यह जानकारी दी। बेंच संजय दत्त को अपराधी ठहराए जाने और छह साल की जेल के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही थी। साल्वे ने कहा कि संजय का दाऊद या टाइगर मैमन से उनके कोई संबंध नहीं हैं। इस मामले में मैमन मुख्य साजिशकर्ता है। बेंच ने पूछा कि क्या आपका मतलब यह है कि आपके दाऊद इब्राहिम से संबंध केवल मूवी की शूटिंग तक सीमित हैं? साल्वे ने इसका 'हां' में जवाब दिया।


क्या है मामला : सुप्रीम कोर्ट मुंबई में 1993 में हुए बम विस्फोटों के दोषियों को मिली सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा है। सुनवाई एक नवंबर 2011 से शुरू हुई है। इस मामले में 12 लोगों को मौत की सजा तथा 78 लोगों को जेल की सजा हुई है। कुल 110 याचिकाएं हैं। संजय दत्त को इस मामले में टाडा के आरोपों से बरी कर दिया गया था। लेकिन निचली अदालत ने अवैध हथियार रखने के आरोप में उन्हें छह साल की जेल की सजा सुनाई थी। सीबीआई ने संजय दत्त को बरी किए जाने के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया था।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment