संजय जोशी को जान से मारने की धमकी! गृह मंत्री से मांगी सुरक्षा

नई दिल्ली।गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे बड़े राजनीतिक दुश्मन माने जाने वाले संजय जोशी को लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता जोशी ने इस संबंध में एक पत्र होम मिनिस्टर को लिखा है। इसमें कहा गया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
जोशी ने होम मिनिस्टर से सुरक्षा मांगी है। पत्र में उन्होंने उस फोन नंबर का भी जिक्र किया है, जिससे उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से संजय जोशी काफी अधिक खबरों में बने हुए हैं। कभी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार जोशी इन दिनों संघ में वनवास झेल रहे हैं।
पिछले दिनों संजय जोशी उस वक्त चर्चा में आए जब मोदी के दबाव में आकर भाजपा आलाकमान ने उन्हें कार्यकारिणी से बेदखल कर दिया। ऐसे हालात बनाए गए कि उन्हें कार्यकारिणी और फिर भाजपा से ही इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा था भी था कि उन्हें नरेंद्र मोदी के चलते भाजपा छोड़नी पड़ रही है।








